मैकेफी ने राहुल अरोड़ा को भारत, सार्क रीजन का सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया

McAfee Appoints Rahul Arora as Sales Director of India, SAARC Region
मैकेफी ने राहुल अरोड़ा को भारत, सार्क रीजन का सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया
मैकेफी ने राहुल अरोड़ा को भारत, सार्क रीजन का सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। साइबर सिक्योरिटी कंपनी मैकेफी इंडिया ने मंगलवार को स्काईबॉक्स के पूर्व एग्जीक्यूटिव राहुल अरोड़ा को अपने यहां भारत और सार्क रीजन का सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया है। कंपनी ने इस बात की घोषणा की।

मैकेफी इंडिया ने कहा, कंपनी की भारतीय नेतृत्व टीम के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में राहुल अरोड़ा प्रमुख भूमिका में रहेंगे। उन पर सेल्स टीम्स और तकनीकी विशेषज्ञों की जिम्मेदारी होगी। वे यहां क्लाउड मार्केट को चलाने में मदद करेंगे।

आईटी इंडस्ट्री में अरोड़ा को 21 वर्षों का अनुभव है, जिसके बाद ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में उन्होंने स्काईबॉक्स में रीजनल सेल्स डायरेक्टर फॉर इंडिया एंड सार्क की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी सेवाएं दी थी।

मैकेफी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय मनोहर ने एक बयान में कहा, मैकेफी वर्टिकल क्षेत्रों में कारोबार के लिए क्लाउड एनवायरमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्लाउड आधारित प्रोडक्ट के साथ राहुल का व्यापक अनुभव हमें इस क्षेत्र में क्लाउड सुरक्षा अपनाने में व तेजी लाने में मदद करेगा।

Created On :   21 April 2020 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story