Health Tips: गर्मी ना होने पर भी आपको आ रहा है बहुत ही ज्यादा पसीना? तो इसको भूलकर भी ना करें इग्नोर

गर्मी ना होने पर भी आपको आ रहा है बहुत ही ज्यादा पसीना? तो इसको भूलकर भी ना करें इग्नोर
गर्मी के मौसम में शरीर को आराम देने के लिए पसीना आता है, लेकिन आपको बिना गर्मी के भी पसीना आ रहा है तो यह कोई बीमारी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बिना गर्मी, बिना भागादौड़ी और बिना किसी मेहनत के भी अचानक से शरीर पर ठंडा पसीना आने लगता है। ऐसे में लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कई बार यह सामान्य कारणों से भी होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर बार-बार ऐसा होने लगे या इसके साथ दूसरी दिक्कतें भी महसूस हों तो इसको बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपको पसीना आ रहा है तो यह जानना बहुत ही जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। साथ ही इसमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

क्या है कोल्ड स्वेट की वजह?

ठंडा पसीना आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें ज्यादा तनाव या डर लगना भी शामिल हो सकता है। साथ ही शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा हो, तब भी पसीना आ सकता है। महिलाओं में हार्मोन बदलने के समय भी यह परेशानी देखी जा सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर अचानक कम होना, शरीर में पानी की कमी होना, एन्गाइटी होना या दिल से जुड़ी परेशानी भी इसकी वजह बन सकती है।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर बिना किसी कारण बार-बार ठंडा पसीना आए, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर इसके साथ सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर, तेज बुखार, तेजी से वजन घटना या कमजोरी महसूस हो रही है, तो बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए।

ठंडे पसीने से बचने के आसान तरीके

शरीर में पानी की कमी न होने दें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें जिससे शरीर आराम में रहे। ज्यादा तनाव लेने से बचें और मन को शांत रखने की कोशिश करें। अगर डॉक्टर ने कोई दवा दी है, तो उसे समय पर लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 Aug 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story