Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर करना चाहते हैं कुछ यादगार, तो स्कूल-ऑफिस इस तरह से करे डेकोरेट, यहां देखें आइडियाज

स्वतंत्रता दिवस पर करना चाहते हैं कुछ यादगार, तो स्कूल-ऑफिस इस तरह से करे डेकोरेट, यहां देखें आइडियाज
देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। ऑफिस हो या स्कूल हर जगह 15 अगस्त के ध्वजारोहण होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम का भी धूमधाम से आयोजन होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। ऑफिस हो या स्कूल हर जगह 15 अगस्त के ध्वजारोहण होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम का भी धूमधाम से आयोजन होता है। केवल दफ्तर-स्कूल में ही नहीं बल्कि अब तो इंडिपेंडेंस डे का जश्न कॉलोनी और लोगों के घरों में भी मनाया जाने लगा है। कोई भी खास दिन सजावट के बिना अधूरा लगता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ शानदार डेकोरेशन आइडियाज लेकर आए हैं। 15 अगस्त को बेहद यादगार बनाने के लिए आप स्कूल, कॉलोनी या ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लें और आजादी के थीम की सजावट करें। तो चलिए जानते हैं आप किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर के डेकोरेशन कर सकते हैं?

झंडे लगाएं

स्वतंत्रता दिवस की सजावट करने के लिए झंडे लगाए जा सकते हैं। आप चाहें तो अपने स्कूल-ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर झंडे लगा कर सजावट कर सकते हैं।


गुब्बारे लगाएं

अगर आप कुछ यूनिक करना चाहते हैं तो सफेद, हरे और नारंगी गुब्बारों से सजावट कर सकते हैं। इससे स्कूल बेहद सुंदर भी लगेगा और आपको डेकोरेशन करने में ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं होगी।


रंगोली बनाएं

स्वतंत्रता दिवस किसी त्योहार से कम नहीं है और त्योहार रंगोली के बिना अधूरा है। इसलिए घर पर, स्कूल में या ऑफिस में रंगोली बनाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।


Created On :   7 Aug 2026 6:18 PM IST

Tags

Next Story