Middle East Tension: डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी समय पर टाला हमला, ईरान ने दी खुली चेतावनी, कहा- धमकियों से डरेंगे नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी समय पर टाला हमला, ईरान ने दी खुली चेतावनी, कहा- धमकियों से डरेंगे नहीं
अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया है। ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है, जबकि ट्रंप ने कहा कि बातचीत फेल हुई तो बड़ा सैन्य एक्शन होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन आखिरी समय पर उसे रोक दिया। इसके बाद ईरान की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। ईरान के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि धमकियों से ईरान डरने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना और जनता मजबूत हैं और किसी भी दबाव के सामने झुकेंगे नहीं। ट्रंप ने कहा कि खाड़ी देशों के नेताओं की अपील के बाद हमला टाला गया है क्योंकि अभी बातचीत जारी है।

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

मोहसिन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर ट्रंप के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले हमला करने की बात करता है और फिर खुद पीछे हट जाता है। रेजाई ने कहा कि ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है और देश किसी भी दबाव में आने वाला नहीं है।

ट्रंप ने क्यों टाला हमला?

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि सऊदी अरब, UAE और कतर के नेताओं ने उनसे सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी। उनका कहना था कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है और बड़ी डील की उम्मीद है। इसी वजह से अमेरिका ने फिलहाल हमला रोक दिया।

परमाणु हथियार पर अमेरिका सख्त

ट्रंप ने साफ कहा कि किसी भी समझौते की सबसे बड़ी शर्त यही होगी कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और अगर बातचीत विफल होती है तो तुरंत बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

Created On :   19 May 2026 9:04 AM IST

Tags

Next Story