भारत-नॉर्वे संबंध: नॉर्वे ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ओस्लो में बोले मोदी, विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चिता के दौर से गुजर रहा है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान - 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट' प्रदान किया है। ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट का सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए 32वां वैश्विक सम्मान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के ओस्लो में अपने संबोधन में कहा आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चिता के दौर से गुजर रहा है और यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारत और यूरोप अपने संबंधों के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने एक ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू किया। यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने का ब्लूप्रिंट है। इस समझौता में अगले 15 वर्ष में भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश और 1 मिलियन नौकरी सृजन करने का लक्ष्य है। आज हम दोनों ने इस समझौते के वचन को आउटकम्स में बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा महत्वपूर्ण, ऊर्जा-जलवायु और समुद्री क्षेत्रों में समझौते की उम्मीद स्वीडिश राजदूत स्टेनर
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा नॉर्वे की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है यह देश प्रकृति और मानवीय प्रगति के बीच सद्भाव का सुंदर उदाहरण है। सबसे पहले मैं पीएम का इस आत्मीयता भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, पीएम ने ये भी मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाले वाला था लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वो यात्रा स्थागित करनी पड़ी और उस कठिन समय में नॉर्वे ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्राइममिनिस्टर जोनास गहर स्टोर के साथ एक प्रतिनिधिमंडल बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे पीएम जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के प्राइममिनिस्टर के साथ प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर महिलाओं में उत्साह, बोलीं- आपके आने से हमें खुशी हो रही है
आपको बता दें नॉर्वे पहुंचने पर PM मोदी का स्वागत करने के लिए उनके सामने प्रस्तुति देने के बाद, भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा PM मोदी के सामने प्रस्तुति देना हमारे लिए सम्मान की बात थी। यहां का माहौल अद्भुत था।
Created On :   18 May 2026 5:39 PM IST











