Nepal Next Day After Flood: कीचड़ और मलबे में तब्दील हुए घर, दलदल में धंसी मिली लाशें, रोंगटे खड़े कर देंगी बाढ़ के 24 घंटे बाद की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। फ्लेश फ्लड का पानी उतरने के बाद नेपाल की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो पहले से भी ज्यादा डराने वाली हैं। पहले बहती हुई नदी का जो किनारा बेहद खूबसूरत लगता था वो अब कीचड़ और मलबे में दबा हुआ है। बहुत सी जगह पर जमीन में लाशें धंसी नजर आ रही हैं। रेस्क्यू में मिलने वाले लोग भी डरे सहमे दिख रहे है। कल तक नजर आ रही बाढ़ की तस्वीरें जितना दिल दहलाने वाली थीं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद नेपाल जिस हाल में है उसे देखकर भी दिल की धड़कन थम सी जाएगी। लोग अब घरों में लौट रहे हैं। लेकिन घर अब चार दिवारी के दिखाई नहीं देते। कीचड़ और मलबे से सने ईंट पत्थर के ढेर दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़े -'उम्मीद नहीं थी जिंदा आएंगे', नेपाल में फंसे 106 में से 4 टूरिस्ट सुरक्षित नागपुर लौटे, सरकार का किया धन्यवाद
नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन आने के बाद अचानक बाढ़ आ गई थी। इस घटना में अब तक 676 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 2500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना के तीन दिन बीत चुके हैं और बाढ़ का पानी भी उतर गया है। इसके बाद वहां से बेहद ही विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
दिल दहला देने वाली तस्वीरें
बाढ़ की वजह से कीचड़ और पत्थरों के मिल जाने से जमीन का स्तर ऊपर उठ गया है।
रेस्क्यू अभियान की भयावह तस्वीर
राहत एवं बचाव टीम का लगातार अभियान जारी किया। इस बीच टनल में फंसे लोगों को किस तरह निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़े -सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारत और चीन से टेक्नीशियन बुलाए गए विदेश मंत्री शिशिर खनल
मलबे में दबी मासूम बच्ची
मलबे में समाई इमारतें
बाढ़ आने की वजह से इलाके में स्थित इमारतें लगभग मिट्टी और मलबे में समा गईं।
नेपाल में बाढ़ के पहले की तस्वीर
तबाही की तस्वीर
वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल की मदद के लिए 6 भारतीय फॉरेंसिक टीमें डीएनए चांज के लिए काठमांडू के लिए पहुंच रही है। इस घटना में अब तक 88 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है, जबकि 287 अभी भी लापता है। इसके अलावा 128 भारतीय मूल के लोगों का भी कुछ पता नहीं चल रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नेपाली गृह मंत्री खुद उतरे
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग खुद रेस्क्यू टीम के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं।
Created On :   29 Aug 2026 9:07 PM IST










