PM Modi Foreign Visit: चौथी बार उज्बेकिस्तान पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर किया ग्रैंड वेलकम

डिजिटल डेस्क, ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह शनिवार को देश की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर खुद उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रैंड वेलकम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी का कहना है कि यह उनकी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है। यह दोनों देशों के गहरे और तेजी से बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।
यह भी पढ़े -नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंचा, 105 भारतीय समेत 300 विदेशी नागरिक लापता, यूपी-बिहार में अलर्ट जारी
दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक
पीएम नरेंद्र मोदी अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करने वाले हैं। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में विस्तार से उच्च स्तरीय चर्चा करने वाले हैं। इसके अलावा व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के आपसी जुड़ाव जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -बंबीहा गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, मलेशिया से 3 भगोड़े गैंगस्टर अरेस्ट, केंद्रीय गृह मंत्री ने की पुष्टि
शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र जाएंगे PM मोदी
पीएम मोदी इस दौरान राजधानी में स्थित शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों का प्रतीक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सभ्यतागत और जनस्तरीय संबंध लंबे समय से बने हुए हैं।
Created On :   29 Aug 2026 11:35 PM IST











