South Korea News: हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, पूर्वी एशिया में बढ़ेगी हथियारों की प्रतिस्पर्धा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया ने हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन (HGV) का पहला सफल परीक्षण किया है। आपको बता दें इस मिसाइल को साउथ कोरिया ने अपने घरेलू स्तर पर विकसित किया है। मिसाइल ने 6174 km/hr से अधिक गति पर मैन्यूवर किए और समुद्र में लक्ष्य को सटीक रूप से टारगेट किया, मिसाइल टेस्टिंग को दक्षिण कोरिया की एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, जो देश की रणनीतिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रही है। दक्षिण कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण पूर्वी एशिया में हथियारों की प्रतिस्पर्धा को और अधिक बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़े -दक्षिण कोरिया समुद्र जाने को तैयार नहीं अड़ियल ‘बुकांगी’, तीन हफ्ते से जहां पहुंची वहीं डटी
साउथ कोरिया राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भी मिसाइल परीक्षण को देखा, उन्होंने इसे प्रायद्वीप पर अहम लक्ष्यों पर अचानक सटीक हमला करने में सक्षम रणनीतिक संपत्ति बताया।
साउथ कोरिया तकनीक को और अधिक विकसित करने की तैयारी योजना बना रही है। मिसाइल परीक्षण साउथ कोरिया की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भर रक्षा नीति को दर्शाती है,आगामी समय में साउथ कोरिया कई बदलावों के साथ विकास करेगा।
परीक्षण में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल ने बूस्टर से अलग होने के बाद तय उड़ान रूट पूरा किया। यह ऊंचाई से नीचे उतरकर क्षैतिज और वर्टिकल डायरेक्शन में चेंज करते हुए टारगेट तक पहुंचा। यह टेस्टिंग उच्च तापमान सहन करने वाली सामग्री, मार्गदर्शन प्रणाली और नियंत्रण तकनीक की जांच के लिए किया गया।
आपको बता दें हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों से डिफरेंट होती है। यह उड़ान के दौरान डायरेक्शन चेंज कर सकती हैं, कम ऊंचाई पर तेज गति से उड़ती हैं। इन्हें रोकना भी मुश्किल हो जाता है। साउथ कोरिया मिसाइल परीक्षण को अपनी किल चेन और प्रतिरोधक रणनीति का हिस्सा मान रही है।
साउथ कोरिया अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साउथ कोरिया का यह परीक्षण नॉर्थ कोरिया की बढ़ती क्षमताओं के जवाब में देखा जा रहा है, दोनों देशों के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल की प्रतिस्पर्धा क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को प्रभावित कर रही है।
Created On :   12 Oct 2026 4:50 PM IST












