Russia Ukraine Energy Ceasefire: रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा अपडेट! ट्रंप ने किया एनर्जी सीजफायर का ऐलान, तुरंत लागू करने की बात

रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा अपडेट! ट्रंप ने किया एनर्जी सीजफायर का ऐलान, तुरंत लागू करने की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। इस बीच दोनों देशों के बीच एनर्जी सीजफायर यानी ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर हमले रोकने को लेकर सहमति बनने की बात कही गई है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों देशों के राष्ट्रपति पहले भी ट्रंप से मुलाकात कर चुके हैं।

'तुरंत होगा लागू'

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, "अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं। इसे न तोड़ें।" हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन यह जरूर बताया कि दोनों देश इसे तुरंत लागू करेंगे।

ट्रंप कर रहे ये अपील

वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन से अपील करते रहे हैं कि वह रूस के तेल संबंधी बुनियादी ढांचे पर हमले रोक दे। कीव का कहना है कि रूस की युद्ध मशीन की कमाई को कम करने के लिए ऐसे हमले जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य रूस की आय को प्रभावित करना भी है।

इसके अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया था कि यदि रूस यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दे, तो यूक्रेन भी हमले रोकने के लिए तैयार है। सर्दियों से पहले ये हमले तेज हो गए हैं।

जेलेंस्की का दावा

दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने ताजा बयान में कहा कि उन्हें नहीं पता कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किस तरह रोका जाए। एबीसी के साथ बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वह इस युद्ध के लिए एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार क्यों ठहराते हैं?

इस पर जेलेंस्की ने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये लोग पुतिन को रोकने का कोई तरीका नहीं खोज पाए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर दबाव डालने के बजाय पुतिन को रोकना कहीं ज्यादा मुश्किल है।

Created On :   11 Oct 2026 10:43 PM IST

Tags

Next Story