Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग पर बड़ा अपडेट, जेलेंस्की ने सीजफायर का रखा प्रस्ताव, ट्रंप के राजदूत हुए सक्रिय?

डिजिटल डेस्क, कीव। भारत की मध्यस्थता वाली घोषणा के बाद रूस और यूक्रेन जंग में नया मोड़ सामने आया है। जानकारी मिली है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार (4 सितंबर) को रूस के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। यह भी जानकारी है कि इसी हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति के राजदूत मॉस्को और कीव का दौरा करने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राजदूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शनिवार और रविवार को मॉस्को एवं कीव का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कराने के लिए समझौते पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़े -एक बार फिर यूक्रेन पर हुआ बड़ा हमला, राजधानी कीव में एक हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतें प्रभावित, इन हथियारों से किया हमला
सीक्रेट एजेंसी पर अटैक
यूक्रेन का यह प्रस्ताव ऐसे समय पर सामने आया है, जब रूसी सेना ने हाल ही में वहां की सीक्रेट एजेंसी के हेडक्वार्टर पर दिन के समय हवाई हमला किया था। इसको लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कहते हैं, "इस हमले में खुफिया एजेंसी के चीफ के ऑफिस को टारगेट किया गया था।" जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में ट्रंप के दूतों के दौरे की पुष्टि की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमने आज चर्चा की कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मॉस्को का दौरा करेंगे। रविवार को वे कीव जाएंगे।
इसके अलावा जेलेंस्की कहते हैं कि यूक्रेनी राजनयिकों ने कीव दौरे के लिए एक अहम बैठक की थी। इस दौरान यह तय किया गया कि रूसी हवाई इलाके का सामान्य कामकाज जारी रहेगा, ताकि कुशनर और विटकॉफ यहां पर सुरक्षित पहुंच सकें।
यह भी पढ़े -जयशंकर के साथ हुई बैठक, भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थन वाले बयान पर दिया दो टूक जवाब
युद्धविराम प्रस्ताव पर जेलेंस्की ने क्या कहा?
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने युद्धविराम प्रस्ताव पर कहा, "हमारी तरफ से कोई हवाई हमला नहीं होगा। रूस को भी ऐसा ही करना चाहिए। उन्हें बातचीत करने और अमेरिकी दौरे से जुड़ी लॉजिस्टिकल समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी समय तक बिना किसी हवाई हमले के शांति बनाए रखनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "यूक्रेन को दूतों की चिंता है। रूस की नहीं।" साथ ही कहा कि देश उस युद्ध को खत्म करने के लिए असली विकल्प चाहता है, जो साढ़े चार साल से चल रहा है।
Created On :  

