Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 20 दिन में चौथा अटैक, भारत ने की निंदा

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 20 दिन में चौथा अटैक, भारत ने की निंदा
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं। शनिवार रात राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों ने फिर हमला किया। धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं। शनिवार रात राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों ने फिर हमला किया। धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 4 सऊदी अरब, 3 बांग्लादेश और अमेरिका, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं।

हमले के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एयरपोर्ट को खाली कराया और उड़ानें रोक दीं। बीते 24 घंटे में लगभग 225 उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि एक मिसाइल पैसेंजर टर्मिनल से टकराई, जिमसें कई लोग घायल हो गए।

20 दिन में चौथा हमला

बीते 20 दिन में रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों का यह चौथा हमला है। कुछ दिन पहले ही विद्रोहियों की ओर से इंटरनेशनल एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई इलाके में उड़ाने चलाने के गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

रियाद एयरपोर्ट पर इससे पहले 19 सितंबर को, 7 अक्टूबर को और 8 अक्टूबर को हमले हुए थे। इन हमलों में सऊदी पायलट हमूद अली अल-कलीसामी समेत 4 नागरिकों की मौत हुई थी।

एयर इंडिया ने रोकीं उड़ानें

सऊदी अरब में बढ़ते हूती हमलों के बीच एयर इंडिया ने रियाद समेत अन्य एयरपोर्ट के लिए उड़ानें फिलहाल रोक दी हैं। एयर इंडिया के अलावा दुनिया के अन्य देशों की एयरलाइंस ने भी उड़ानों पर रोक लगा दी है। इनमें फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस शामिल हैं।

क्या बोला भारत?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने रियाद एयरपोर्ट पर हो रहे हमलों की निंदा की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आम नागरिक और उनके इस्तेमाल वाली जगहों को बार-बार निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये अटैक तुरंत बंद होने चाहिए।

Created On :   11 Oct 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story