PTI March: 'जान कुर्बान करने से पीछे नहीं हटेंगे', इमरान खान के लिए CM अफरीदी का ऐलान

जान कुर्बान करने से पीछे नहीं हटेंगे, इमरान खान के लिए CM अफरीदी का ऐलान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का लंबा मार्च जारी है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का लंबा मार्च जारी है, जो गुरुवार शाम तक पेशावर पहुंच गया। इस काफिले का नेतृत्व खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी कर रहे हैं। पार्टी ने बताया कि यह मार्च लगातार पांचवें दिन भी जारी है और समर्थक इमरान खान की रिहाई की मांग उठा रहे हैं।

PTI की आगे की रणनीति क्या?

PTI का यह लंबा मार्च 4 अक्टूबर, 2026 को प्रांत के लक्की मरवत से शुरू हुआ था। शुरुआत में पार्टी ने बताया था कि यह मार्च राजधानी इस्लामाबाद तक पहुंचेगा, लेकिन अब तक आगे का रास्ता साफ नहीं हो सका है। सीएम अफरीदी ने बताया था कि 8 अक्टूबर (गुरुवार) को अगले चरण की जानकारी साझा की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

सैकड़ों समर्थकों ने किया स्वागत

PTI ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाम करीब 6 बजे जानकारी साझा की थी कि अफरीदी का काफिला पेशावर के हयाताबाद टोल प्लाजा पहुंच गया है, जहां पहले से ही सैकड़ों समर्थक उनके स्वागत के लिए जुटे थे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया और इसे 'असली आजादी की लड़ाई' बताया।

CM अफरीदी ने लगाए नारे

उन्होंने आगे कहा कि रास्ते में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं, लेकिन हमारे नेता (इमरान खान) जेल में दर्द झेल रहे हैं। यह उससे कहीं बड़ी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी समर्थक अपनी जान कुर्बान करने से पीछे नहीं हटेंगे। PTI की तरफ से जारी वीडियो में अफरीदी 'इमरान खान को रिहा करो' के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान समर्थक भी नारे लगा रहे हैं।

PTI और सरकार के बीच तनाव

PTI और शाहबाज सरकार के बीच पहले से ही राजनीति बना हुआ है। सरकार ने पार्टी के इस्लामाबाद में प्रदर्शन और सभाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, मार्च से पहले सरकार और पार्टी के बीच में बातचीत हुई थी, लेकिन यह चर्चा नाकाम रही थी। इसके बाद पार्टी ने मार्च जारी रखने का फैसला लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच आतंकवाद से निपटने की सरकारी नीति को लेकर भी मतभेद जारी है। इस प्रदर्शन की शुरुआत पहले 27 सितंबर को होना था, लेकिन बातचीत होने के कारण इसे 4 अक्टूबर के लिए टाल दिया गया था।

Created On :   9 Oct 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story