Nobel Prize 2026: इकोनॉमिक्स के नोबेल का हुआ ऐलान, अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला सम्मान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली।अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक दोनों को यह सम्मान ऐसे आर्थिक मॉडल बनाने के लिए प्रदान किया गया है, जिनसे मंदी और महंगाई जैसी समस्याओं के निवारण के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलती हो। दोनों के बीच 11.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी बराबर बांटी जाएगी।
यह भी पढ़े -खत्म होगा 113 साल का सूखा? रविंद्रनाथ टैगोर के बाद इस भारतीय लेखक को मिल सकता है साहित्य का नोबेल, कुछ देर में होगा ऐलान
हॉल और वुडफोर्ड की रिसर्च में सामने आया कि लोगों के खर्चे और कंपनियों के फैसले अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करते हैं। इससे सरकार और बैंकों को आर्थिक संकट के समय कौन से जरूरी फैसले लेने चाहिए, इसमें मदद मिलती है।
यह भी पढ़े -'मुझे 8 नोबेल मिलने चाहिए थे', पुरस्कार पर ट्रंप की नाराजगी, इन देशों के बीच सुलह कराने का दावा
बाद में जुड़ा अर्थशास्त्र का नोबेल
अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज अल्फ्रेड नोबेल की मूल वसीयत में शामिल नहीं था। यानि यह नोबेल के मूल पुरस्कारों में शामिल नहीं था। स्वीडन के केंद्रीय बैंक (स्वेरिगेस रिक्सबैंक) ने अपनी 300वीं वर्षगांठ के मौके पर साल 1968 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसका ऑफिशियल नाम ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ है।
यह सम्मान ऐसी रिसर्च को दिया जाता है जिसने अर्थव्यवस्था को समझने या उससे जुड़े फैसले लेने के तरीकों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। विनर का चयन करते समय यह भी ध्यान दिया जाता है कि उसकी रिसर्च का असर कितने लंबे समय तक पड़ा है।
Created On :   12 Oct 2026 4:31 PM IST













