US News: ट्रंप की घटती लोकप्रियता से रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, सुरक्षित सीटों पर भी हार का डर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में कुछ ही दिन का समय बचा है, 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सभी 435 सदस्यों के लिए हर दो साल में चुनाव होते हैं। लेकिन जब ये चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के निर्वाचन के दो साल बाद यानी कार्यकाल के ठीक बीच में होते हैं तो इन्हें मध्यावधि चुनाव कहा जाता है। सीनेट में कुल 100 सदस्य होते हैं। इस बार मध्यावधि चुनाव में 35 सीनेट सदस्यों का इलेक्शन हो रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर भी चुने जाने हैं। कैलिफोर्निया, लोरिडा, जॉर्जिया और मिशिगन के गवर्नर पद पर सबकी नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़े -रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा अपडेट! ट्रंप ने किया एनर्जी सीजफायर का ऐलान, तुरंत लागू करने की बात
इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि निचले सदन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहेगा या विपक्षी डेमोक्रेट हावी होंगे। अभी निचले सदन में 219 रिपब्लिकन और 214 डेमोक्रेट सांसद हैं। दो सीटें खाली हैं। प्रतिनिधिसभा सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है, जबकि कांग्रेस के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य 6 साल के लिए निर्वाचित होते है, इनमें एक-तिहाई सदस्यों का चुनाव हर दो साल में होता है।
अमेरिका की एक कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को आदेश दिया कि राष्ट्रपति के राजनीतिक संदेश को बढ़ावा देने के लिए करदाताओं के लाखों डॉलर से बने टीवी विज्ञापनों को रद्द करें। न्यूयॉर्क में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जेनिफर एल रोचोन ने अस्थायी रोक का आदेश जारी किया, जिससे प्रशासन को बचे सभी विज्ञापन रद्द करने होंगे।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने 8 आईटी कंपनियों के ग्रीन कार्ड आवेदन पर रोक लगाई, भारतीय IT इंजीनियर्स पर क्या असर? क्या ऑप्शन शेष?
ओपिनियन पोल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार कम होती जा रही है। ट्रंप की नीतियों, ईरान युद्ध और कमरतोड़ महंगाई की वजह से अमेरिकी जनता गुस्से में है। कुछ रिपब्लिकन नेता इस कदर चिंतित हैं, ट्रंप का चुनाव प्रचार में आना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा रहा है।
ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का सुरक्षित गढ़ मानी जाने वाली सीटों पर ही संकट है। ट्रंप असमंजस में घिरे हुए है, उन्हें अपनी सुरक्षित सीटों पर ही जीत के लिए सारी ताकत झोंकनी पड़ रही है। अपनी ही पार्टी के घटते जनाधार और राष्ट्रपति की गिरती लोकप्रियता से परेशान निचले सदन प्रतिनिधि सभा के एक रिपब्लिकन कैंडिडेंट ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ट्रंप पार्टी का बेड़ा गर्क कर रहे हैं।
Created On :   13 Oct 2026 3:44 PM IST












