Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ के दौरान भारत की मदद, राष्ट्रपति पौडेल ने जताया आभार

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ आने के बाद भारत ने मदद पहुंचाई थी। इसको लेकर वहां के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शनिवार को भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में बाढ़ प्रभावित हिमालयी देश की सहायता के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह धन्यवाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया है।
यह भी पढ़े -कीचड़ और मलबे में तब्दील हुए घर, दलदल में धंसी मिली लाशें, रोंगटे खड़े कर देंगी बाढ़ के 24 घंटे बाद की तस्वीरें
धन्यवाद में क्या कहा?
नेपाली राष्ट्रपति का कहना है, "नेपाल सरकार और वहां के लोगों की ओर से, मैं महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। नेपाल में हाल ही में आई आपदा के बाद आपकी सरकार ने जो चिंता दिखाई है और जो उदार मदद के साथ एकजुटता दिखाई, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।"
भारतीय नागरिकों की मौत पर जताया दुख
इस बाढ़ में भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इस पर भी राम चंद्र पौडेल ने दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट में आगे बताया, "इस आपदा में भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर हम भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं।"
यह भी पढ़े -'उम्मीद नहीं थी जिंदा आएंगे', नेपाल में फंसे 106 में से 4 टूरिस्ट सुरक्षित नागपुर लौटे, सरकार का किया धन्यवाद
भारत ने रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़ाया मदद का हाथ
उन्होंने आगे कहा, "जब भारत ने नेपाल में स्थिति पर बारीकी से नजर रखी, देश को तुरंत मदद और राहत सामग्री पहुंचाई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के बाद भारत ने रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मदद के लिए विशेष उड़ानें भी भेजीं। भारत ने राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए नेपाल में 11 सदस्यों वाली एक स्पेशल मेडिकल और टनल रेस्क्यू टीम भी भेजी है।"
आपदा में 626 लोगों की मौत, 4 हजार लापता
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इसके चलते लगभग 4 हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह आपदा नेपाल और चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के कारण आई है।
Created On :   29 Aug 2026 9:54 PM IST










