US-Israel Iran War: ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद एआई से तैयार की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, सीधे तौर पर इजरायल को दे दी ये चेतावनी

ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद एआई से तैयार की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, सीधे तौर पर इजरायल को दे दी ये चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के जवाब में ईरान ने एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें इजरायल को चेतावनी जारी की है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के जवाब में ईरान ने एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें इजरायल को चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सोशल हैंडल एक्स अकाउंट पर दी गई है। इस संदेश के एक AI से तैयार की गई मिसाइल को भी साझा किया गया है।

खामेनेई के आधिकारिक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट उनकी मृत्य के बाद पहली बार शेयर की गई है। 86 वर्षीय खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए गए हमले में जान चली गई थी। उनकी मौत की पुष्टि 1 मार्च, 2026 को की गई थी।

ईरान ने कौन सी तस्वीर की शेयर?

ईरान ने एक्स पर पोस्ट एआई से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की है। इसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर इसके उपयोग करने तक अगल-अगल चरण दिखाए गए हैं। इस तस्वीर में वैज्ञानिकों को मिसाइल बनाते हुए, सैन्य कर्मियों को इसे लॉन्च करते हुए और आखिरी में टारगेट करते हुए दिखाया गया है।

पोस्ट में ईरान ने क्या दिया इजरायल को संदेश

ईरान ने पोस्ट में सीधे तौर पर इजरायल को चेतावनी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि जियोनिस्ट शासन ने बड़ी गलती की है, जिसके परिणाम उसे निराश कर देंगे। पोस्ट में आगे बताया गया कि ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम सामने आएंगे। खामेनेई के सोशल अकाउंट से यह मैसेज ऐसे समय पर आया है, जब क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। इस संदेश से इजरायल के लिए ईरान का साफ रुख देखा जा सकता है।

संघर्ष की चपेट में कई मिडिल ईस्ट के देश

गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2026 को शुरू हुई इस जंग का मकसद शुरुआत में ईरानी सेना और परमाणु ढांचे को निशाना बनाया गया था। लेकिन इसके कुछ ही दिनों में इसका असर पूरे इलाके में दिखाई देने लगा। मिसाइल हमले, ड्रोन और हवाई कार्रवाईयों के बीच में मिडिल ईस्ट के कई देश इसकी चपेट में आ गए हैं।

Created On :   6 March 2026 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story