US-Israel Iran War: 'बिना किसी शर्त के करना होगा आत्मसमर्पण' मिडिल ईस्ट में तनाव के 7वें दिन ट्रंप ने ईरान को दिया कड़ा संदेश

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमलों का आज 7वां दिन है। इनके बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रवार को बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए अपने बयान दोहराया कि ईरान को बिना किसी शर्त के सरेंडर करना होगा। इसी में उसकी भलाई है। उन्होंने कहा कि दुनियभर में अमेरिका के हथियार सबसे खतरनाक है। बता दें कि हमले के पहले तक भी ट्रम्प कई बार ईरान को धमकी दे चुके हैं और एक बार फिर उनका ये बयान सामने आया है।
यह भी पढ़े -रायसीना डायलॉग एस. जयशंकर की ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात, मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा
ईरान के साथ नहीं होगी कोई डील
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि ईरान के साथ इस हमलों को लेकर कोई डील नहीं की जाएगी। उसे बिना किसी के आत्मसमर्पण करना होगा। इसके बाद उस देश में ऐसे नेता को बैठाया जाएगा, जो ईरान के लिए बेहतर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी साथ आएंगे। और इसके लिए बेहतर और जरूरी कदम भी उठाएंगे जाएंगे।
यह भी पढ़े -अमेरिकी सेना अधिकारी ने सांसदों के साथ की सीक्रेट मीटिंग, ईरान के ड्रोन हमले के खिलाफ बनाई नई रणनीति लीक!
ईरान के सारे विकल्प खत्म
डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है, "ईरान को बिना किसी शर्त के सरेंडर करना होगा, इसके अलावा समझौता करने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद हम ईरान में एक ऐसे नेता का चयन करेंगे जो स्वीकार्य हो। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे और उसे आर्थिक रूप से पहले से भी कहीं बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे।"
दरअसल, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर सुबह के समय हमला कर दिया था। इस हमले में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई खास नेताओं की मौत हो गई हैं। इसके जवाब में तेहरान भी 8 देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।
Created On :   6 March 2026 8:36 PM IST












