US-Israel Iran War: अमेरिकी सेना अधिकारी ने सांसदों के साथ की सीक्रेट मीटिंग, ईरान के ड्रोन हमले के खिलाफ बनाई नई रणनीति लीक!

अमेरिकी सेना अधिकारी ने सांसदों के साथ की सीक्रेट मीटिंग, ईरान के ड्रोन हमले के खिलाफ बनाई नई रणनीति लीक!
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका में गोपनीय बैठक हुई। इस मीटिंग में अमेरिकी सेना अधिकारी और सांसद शामिल हुए थे, जिसमें सेना अधिकारी डेन केन ईरान के हमलों से जुड़ी जानकारियां साझा की है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका में गोपनीय बैठक हुई। इस मीटिंग में अमेरिकी सेना अधिकारी और सांसद शामिल हुए थे, जिसमें सेना अधिकारी डेन केन ईरान के हमलों से जुड़ी जानकारियां साझा की है। उन्होंने एक अहम चेतावनी दी है, जिसमें उनका कहना है कि ईरान की तरफ से किए जा रहे हमलों में सभी ड्रोन को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है। हालांकि, इनमें से ज्यादातक ड्रोन को मार गिरा दिया जा रहा है, लेकिन वह इतने बड़े पैमाने पर अटैक कर रहा है कि कुछ ड्रोन बच निकल रहे हैं।

ईरान पहुंचा रहा काफी नुकसान

गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में इस मीटिंग को लेकर बताया कि बंद कमरे में एक सीक्रेट ब्रीफिंग अमेरिकी सेना अधिकारी ने दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान बड़ी संख्या में एकतरफा हमले की कार्रवाई कर रहा है। जिसमें इस्तेमाल करने वाले ड्रोन अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक संपत्तियों को ध्वस्त कर रहे हैं।

ब्रीफिंग के मुताबिक, "ईरान हजारों की संख्या में हमलावर ड्रोन तैनात कर रहा है। हम उनमें से ज्यादातर को मार गिरा रहे हैं, लेकिन हर एक ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं है।"

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञ ईरान के द्वारा अमेरिकी ठिकानों को पर किए रहे ड्रोन हमलों के लेकर मान रहे हैं कि इस रणनीति का मकसद अमेरिका को महंगे इंटरसेप्टर मिसाइलों का इस्तेमाल उन्हें (ड्रोन) रोकने के लिए मजबूर करना है, क्योंकि ड्रोन को बनाने में कम लागत लगती है और मिसाइलों को बनाने में ज्यादा रुपए लगते हैं।

अमेरिकी अधिकारी ड्रोन हथियार पर क्या बोले?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ईरान जिन ड्रोन से हमला कर रहा है, वे यूएस हथियारों के मुकाबले सस्ते हैं, लेकिन बेहद खतरनाक भी है। ये ड्रोन धीमी गति और जमीन के काफी नीचे तक उड़ते हैं। जिन्हें पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पहचान पाना और उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान अधिकारी ने ईरान के 'शाहेद' ड्रोन का जिक्र किया है।

अमेरिका ने हमले की बदली रणनीति

डेन केन ने बताया कि ईरान के इन हमलों को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी सेना ने हमले की रणनीति में बदलाव किया है। उन्होंने सांसदों को बताया कि अब सिर्फ ड्रोन को मारने पर ही फोकस नहीं किया जा सकता है, बल्कि जिन ठिकानों से ईरान इन्हें लॉन्च करता है, उन्हें तबाह करना होगा। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया, "हमारी प्राथमिकता अब ड्रोन और मिसाइल के लॉन्च साइट को जल्द से जल्द खत्म करना है, ताकि हमलों की संख्या कम की जा सके।"

Created On :   6 March 2026 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story