Iran-Israel War: बहरीन की ऑयल रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला, मिडिल ईस्ट में तनाव जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बहरीन की सबसे बड़ी सरकारी तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, ईरान की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल बहरीन के सितरा द्वीप पर स्थित बापको एनर्जीज रिफाइनरी के एक हिस्से में जाकर गिरी। मिसाइल गिरने के बाद रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बहरीन सरकार ने बताया कि इमरजेंसी टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर हालात पर नियंत्रण पाया। आग को फौरन काबू में कर दिया गया। आपको बता दें कि, किसी के घायल होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है। सरकार का कहना है कि रिफाइनरी का काम पहले की तरह सामान्य तरीके से जारी है।
यह भी पढ़े -भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किए हस्ताक्षर
सरकार का बयान और हालात
बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर (NCC) ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मिसाइल हमले के चलते रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगी थी, लेकिन राहत और बचाव दल ने इसे तेजी से काबू में कर लिया। एनसीसी के अनुसार इस हवाई हमले में किसी कर्मचारी या आम व्यक्ति को चोट नहीं आई है। फिलहाल रिफाइनरी में उत्पादन और बाकी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं। साथ ही, अधिकारियों की टीम यह जांच कर रही है कि हमले से कितना नुकसान हुआ है?
यह भी पढ़े -खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, सरकार की डिप्लोमेसी पर दी प्रतिक्रिया
क्षेत्र में बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, जिस रिफाइनरी पर हमला हुआ है वह बहरीन की सबसे अहम पेट्रोलियम सुविधा मानी जाती है। यह सितरा द्वीप पर स्थित है और राजधानी मनामा से दक्षिण-पूर्व दिशा में है। यहां से देश के लिए बड़ी मात्रा में तेल से जुड़े काम किए जाते हैं। मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव के बीच इस हमले ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बहरीन सरकार का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और ऊर्जा सप्लाई पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
Created On :   6 March 2026 9:07 AM IST











