Israel Iran War: भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किए हस्ताक्षर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद दुख जताया है। भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर दस्तख्त किए। इस दौरान उन्होंने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़े -युद्ध की आड़ में भारत में कट्टरपंथ फैलाने की साजिश, एआई के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा निशाना आईबी
अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की हुई थी मौत
बता दें, ईरान में साल 1989 से अली खामेनेई देश के सर्वोच्च नेता थे। वह लंबे अरसे से ईरान का नेतृत्व कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी तड़के अमेरिकी-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हो गई थी।
ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी। उन्होंने शनिवार रात (भारतीय समय के मुताबिक) पोस्ट करते हुए कहा कि खामेनेई की मौत ईरान के लोगों के लिए देश पर नियंत्रण पाने का बड़ा मौका है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि खामेनेई इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक थे और उनकी मौत न्याय की तरह है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि अमेरिका और दुनिया के उन लोगों के लिए भी न्याय है जो खामेनेई की नीतियों के कारण मारे गए या घायल हुए।
अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत को लेकर दुनिया के कई देशों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, इजराइल ने आईडीएफ की सेना की कार्रवाई की बधाई दी थी। जबकि, रूस-चीन ने सबसे पहले आलोचना की थी। दोनों देशों ने सैन्य हवाई हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था।
यह भी पढ़े -ईरान के विदेश मामलों के डिप्टी मिनिस्टर का खामेनेई की याद में शोक पुस्तक पर साइन, एयरस्ट्राइक में हुई थी सुप्रीम लीडर की मौत
पीएम मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध को खत्म कराने की अपील की
वहीं, पीएम मोदी ने गुरुावर को यूक्रेन और पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध को जल्द करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का हल युद्ध नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति से निकल सकता है। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के साथ तनाव काफी बढ़ गया है।
Created On :   5 March 2026 6:50 PM IST












