Israel Iran War: खाड़ी देशों में जंग के बीच PM मोदी ने ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका के हमलों से ईरान में भारी तबाही देखने को मिल रही है। इस युद्ध के चलते मीडिल ईस्ट में कोहराम मच गया है। युद्ध के ताजा हालातों पर भारत नजर बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र के दो बड़े नेताओं से बातचीत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने खाड़ी देशों में हुए हमले और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुबई में फंसे 164 महाराष्ट्र नागरिकों के लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की
पीएम मोदी ने कुवैत-ओमान के नेताओं से की बात
पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से भी चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने इन देशों में हुए हमलों पर चिंता जताई है। उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है।
वहीं, पश्चिम एशिया में भी तनाव जारी है। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से बयान में साफ किया गया है कि भारत संवाद और कूटनीति से समाधान को दोहराता है। भारत संघर्ष के जल्द से जल्द खत्म होने के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसमें कई जानें जा चुकी हैं,जिसको लेकर भारत ने गहरा दुख जताया है।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर! करोड़ों बैरल तेल की होती है यहीं से सप्लाई, जानें भारत और ड्रैगन को क्या होगा नुकसान?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने में, क्षेत्र में स्थिति लगातार और काफी बिगड़ गई है। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा है। जिनकी सुरक्षा की चिंता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।साथ ही कहा गया कि देश के व्यापार और ऊर्जा की सप्लाई चेन भी इसी इलाके से होकर गुजरती है। ऐसे में किसी भी बड़े व्यवधान से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा। भारत की ओर से व्यापारिक जहाजों पर हमले का कड़ा विरोध जताया गया। यह भी जोड़ा गया कि हाल में कई ऐसे अटैक में भारतीय नागरिक जान गंवा चुके हैं या लापता हैं।
Created On :   3 March 2026 7:03 PM IST









