मौसम अपडेट: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दर्ज हो रही बढ़ोतरी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार बदला हुआ मौसम नजर आ रहा है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते कुछ राज्यों के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं और गरज भी देखने को मिल सकती है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और उससे लगे हुए भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है तो कुछ जगहों पर मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कोंकण के कई इलाके शामिल हैं।
यह भी पढ़े -टी20 विश्व कप पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार गर्मी बनी हुई है। दिन पर दिन तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं, दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को भारी प्रदूषण से हल्की राहत मिल सकती है। एक्यूआई में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में विशेष पूजा-पाठ, फैंस ने खेली खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ होली
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर मौसम सामान्य रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ सकती है लेकिन शाम होते तक ये गर्मी हल्की हो सकती है। कई जिलों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिनमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, अलीगढ़, आजमगढ़, बलिया, बरेली, बदायूं. बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, गोंडा, अमेठी, बाराबंकी, कानपुर और लखनऊ के अलावा भी कई जिले शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है गर्मी
मध्य प्रदेश में आने वाले हफ्ते में गर्मी बढ़ सकती है। एमपी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Created On :   5 March 2026 12:11 PM IST












