मौसम अपडेट: होली पर तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

होली पर तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देशभर होली के रंगों में रंगा हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में चलिए आपके शहर के मौसम के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। होली से पहले ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, होली से पहले ही कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जारी की गई है। उस समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों के तापमान में इजाफा हो सकता है। वहीं, मध्य भारत में भी ऐसे ही हाल देखने को मिलेंगे।

इन जगहों पर बर्फ के आसार

बता दें, अमस, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 मार्च को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच कई जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 7 से 8 मार्च तक और उत्तराखंड में 8 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 3 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर सामान्य रहने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही सुबह हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है, जिससे दोपहर तक तापमान बढ़ भी सकता है। 3 मार्च को दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।

मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश में होली के दिन बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जिसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई हिस्से शामिल रहे हैं।

Created On :   3 March 2026 12:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story