मिडिल ईस्ट में जंगीय तनाव जारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान
आज से इंडिया-कनाडा डिफेंस डायलॉग की स्थापना करने का फैसला लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी जंगीय तनाव पर एक बार फिर पूरी दुनिया से शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने संयुक्त वार्ता में हमलों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों से एक साथ मिलकर काम करने की बात कही।

शांति का संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा दुनिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है। उन्होंने आगे कहा जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं तो शांति की आवाज और सशक्त हो जाती है। पीएम मोदी ने ये सब दिल्ली में कनाडा पीएम मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।

प्रधानमंत्री ने कहा पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत संवाद और डिप्लोमेसी से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। आज से इंडिया-कनाडा डिफेंस डायलॉग की स्थापना करने का फैसला लिया है। संवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीएम ने आज कहा हम सहमत हैं कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ दोनों देशों के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं।

Created On :   2 March 2026 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story