Delhi Protest: खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगाए नारे, मौके पर पुलिस बल तैनात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान में किए गए हमले का असर भारत में देखने को मिले हैं। इन हमलों में मारे गए ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत होने के बाद नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शकारियों के हाथों में 'अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद' की के नारे लिखे तख्तियां और बैनर थे। साथ ही सैकड़ों लोग गुस्से और भावुक नजर आए।
यह भी पढ़े -‘हम कभी भी जंग के पक्ष में नहीं हैं,' ईरान-इजरायल युद्ध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान
ईरान के सपोर्ट में एकजुट
इजरायल और अमेरिका के खिलाफ यह प्रदर्शन नई दिल्ली के जामिया नगर इलाके में किया गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और जैसे ही इसकी खबर फैली तो इलाके में हलचल तेज हो गई। वहीं देखते ही देखते सैकड़ों लोग इलाके में जमा हो गए। इस समय लोगों ने 'इजराइल मुर्दाबाद' और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। कई लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर भी पहुंचे थे, जिन पर दोनों देशों के विरोधी संदेश भी लिखे थे। वहीं, प्रदर्शकारियों का कहना था कि वे ईरान के सपोर्ट में एकजुट हुए हैं।
इंसाफ का सवाल
जामिया नगर और आसपास के इलाकों से इस प्रदर्शन में लोग शामिल हुए थे। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक देश का मामला नहीं है, बल्कि पूरी उम्मत और इंसाफ का प्रश्न है। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी तरह की हिंसा नहीं चाहते हैं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने विरोध कर रहे हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर स्थानीय स्तर पर ज्यादा माहौल नहीं बिगड़े। इसके भी ख्याल उन्हें रखना चाहिए।
यह भी पढ़े -इजराइल-अमेरिकी हमलों से मीडिल ईस्ट में त्राहि-त्राहि! खामेनेई के बाद अब ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शकारियों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखे और कानून को अपने हाथ में नहीं ले। फिलहाल किसी बड़ी झड़प या हिंसा की जानकारी नहीं मिली है। हालात काबू में बताए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को लेकर बहस का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस प्रदर्शन का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इसे बेवजह तनाव बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं।
Created On :   1 March 2026 3:45 PM IST













