Iran-Israel War: खामेनेई की मौत, भारत में प्रदर्शन, दिल्ली-जम्मू के बाद कोलकाता की सड़कों पर उतरे लोग, हमले की निंदा कर लगाए नारे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इजराइल के जॉइंट एयरस्ट्राइक में हुई हत्या के खिलाफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने हाथों में बैनर पकड़ कर जोरदार नारेबाजी की। फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद कमरुज्जमां ने रमजान के दौरान इजरायल और अमेरिका के हमले की खुल कर निंदा भी की है।
यह भी पढ़े -BJP, समाजवादी पार्टी से पहले मायावती की बड़ी सियासी चाल! ब्राह्मण वर्ग पर फोकस के लिए अपनाया ये फॉर्मूला, समझें पार्टी के पुराने रिकॉर्ड से
रमजान के दौरान हमले की निंदा
ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद कमरुज्जमां ने कहा कि ईरान पर हमला पवित्र महीने रमजान के दौरान हुआ, और हम इसकी निंदा करते हैं। सबसे सीनियर धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर हमला गलत है और वह भी अचानक हुआ हमला। यह युद्ध की पॉलिसी नहीं हो सकती। इस युद्ध को रोका जाना चाहिए। खामेनेई को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में हत्या का केस चलाया जाना चाहिए।
दिल्ली से जम्म-कश्मीर तक विरोध प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारत में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक, लोग सड़कों पर उतर आए और ईरान के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
आपको बता दें कि, यह तनाव ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले से शुरू हुआ। पहले दोनों देशों ने मिल कर ईरान पर अटैक किया जिसके बाद जवाई कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Created On :   2 March 2026 5:14 PM IST










