बड़ा खुलासा: नई एपस्टीन फाइल्स में न्यूयॉर्क सिटी मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम आया सामने

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। यूएस में दोबारा से सामने आई एपस्टीन फाइल्स ने तहलका मचा दिया है। अमेरिका में जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी सामने आया है।
जारी हुए डॉक्यूमेंट्स में एपस्टीन और मस्क के बीच हुए कई ईमेल होने का दावा किया गया है। एपस्टीन ने नवंबर 2012 में मस्क को एक ईमेल भेजकर पूछा द्वीप पर हेलीकाप्टर से कितने लोग आएंगे। इस ईमेल का जवाब मस्क ने 25 नवंबर 2012 को दिया, इसमें मस्क ने कहा शायद मैं और तलुलाह। मस्क ने ये भी पूछा आपके island द्वीप पर सबसे रोमांचक जबरदस्त पार्टी किस दिन या रात को होगी। इन्हीं नए खुलासों ने कई नई बहसों को पैदा कर दिया। जिसके बाद अमेरिकी न्याय विभाग को रोकी गई एपस्टीन फाइल्स को जारी करना पड़ा, जिनमें 30 लाख से अधिक पन्ने, 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 फोटो शामिल हैं।
इन पन्नों में बताया गया है कि मीरा नायर ने 2009 में अपनी फिल्म अमेलिया के लिए आयोजित एक आफ्टर-पार्टी में पहुंची थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पार्टी यौन तस्करी की दोषी गिसलेन मैक्सवेल के आवास पर हुई थी। एक ईमेल से 21 अक्टूबर 2009 को इसका खुलासा हुआ था। जो पार्टी खत्म होने के बाद अगली सुबह पैगी सीगल ने जेफरी एपस्टीन को भेजा था। इस ईमेल में पार्टी में शामिल हुए मेहमानों के बारे में बताया गया था, दिलचस्प बात ये सामने आई कि इस पार्टी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने भी शिरकत की थी। इन फाइल्स में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भी नाम भी शामिल है। पार्टी के बारे में बताया गया है कि मीरा नायर की फिल्म को लेकर मेहमानों का रिएक्शन कुछ खास नहीं था।
Created On :   31 Jan 2026 5:40 PM IST













