ईरान में कुछ बड़ा होने के संकेत!: नजदीकी बम शेल्टरों... किसी भी समय उड़ाने बंद, अमेरिका के कई दूतावासों ने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। ईरान में लगातार अमेरिका की कार्रवाई के बीच मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की तरफ से मध्य पूर्व के कई देशों में स्थिति अपने दूतावासों के जरिए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिक तुरंत वापस लौटने पर विचार करे और हालात बिड़गने की स्थिति में फौर निकलने के लिए तैयर रहे।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मध्य पूर्व के अमेरिकी दूतावास, जो जॉर्डन की राजधानी अम्मान, इजराइल के यरुशलम और इराक की राजधानी बगदाद में स्थिति है। इन्होंने अपने नागरिकों को ये अलर्ट जारी किया।
अमेरिका ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका के दूतावासों अलर्ट जारी करते हुए कहा कि नागरिक अपनी उड़ानों की जानकारी नियमित रुप से चेक करते रहें। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन के जरिए जारी की गई सुरक्षा निर्देशों का पालन करे। पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिकी लोगों इसके साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए बताया गया है कि क्योंकि किसी भी समय उड़ाने रद्द हो सकती है। इसके अलावा अपकी उड़ान में गंभीर समस्या भी हो ने की उम्मीद जताई है। वहीं, जॉर्डन में हुए हालिया ईरानी मिसाइलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था, इसलिए लोगों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -तथाकथित शिनच्यांग-संबंधी विधेयक में चीनी कंपनियों को शामिल करने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया
बम शेल्टरों की ले जानकारी
वहीं, दूसरी तरफ, इजराइल में रहने वाले अमेरिकियों से अपील की गई है कि वे अपने पास के बम शेल्टरों की जानकारी पहले से ही सुनिश्चित कर लें। साथ ही यरुशलम में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया, "ईरानी शासन का व्यवहार अप्रत्याशित है। हाल के दिनों में उसने बिना किसी चेतावनी या उकसावे के क्षेत्र के विभिन्न इलाकों पर हमले किए हैं और अपने हमलों का दायरा उन क्षेत्रों तक भी बढ़ाया है, जिन्हें पहले निशाना नहीं बनाया गया था, जैसे मिस्र।"
ईरान का आक्रामक बयान
मिस्त्र के एक बंदरगाह पर बुधवार को खड़े अमेरिकी स्वामित्व वाले गैस जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ था, इस दौरान उसमें आग लग गई थी। इसके बाद मिस्त्र ने इन घटना की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अबतक इस हमले को लेकर उसने किसी संगठन या देश पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं, ईरान ने आक्रामक बयान जारी करते हुए अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसकी वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी और कहा कि देश अपराधी अमेरिका की रक्षा ढाल बनेगा, उसे युद्ध की आग में घेर लिया जाएगा।
Created On :   1 Aug 2026 9:52 PM IST












