स्पेन-मोरक्को वबाल!: 60 हजार घुसपैठिए पहुंचे स्यूटा, सुरक्षा बलों ने की हवाई फायरिंग, 67 नागरिकों की मौत

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। अफ्रीका के उत्तर में स्थित स्पेन में मौजूदा समय में अचानक पड़ोसी देश मोरक्को से बड़ी संख्या में घुसपैठ की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, स्पेन के स्यूटा में 84 हजार के आबादी वाले इस शहर में करीब 60 हजार लोग अवैध रूप से घुस गए हैं। ये अवैध प्रवासी समुद्र और जमीन के रास्ते से स्क्यूटा पहुंचे हैं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने इन्हें रोकने का प्रयास भी किया, इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है। स्पेन सरकार ने शनिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसके साथ ही स्पेन सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय भी लिया है। सरकार ने समुद्र की तरफ से जाने वाली ब्रेकवाटर सीमा पर प्रवासियों को रोकने के लिए नया ब्लॉकर बैरियर बनाने का ऐलान किया है।
सुरक्षा बलों ने की फायरिंग
अवैध रूप से स्पेन में घुस रहे इन नागरिकों का समुद्र में नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला है। कुछ लोग समुद्र में तैरकर, तो कोई प्लोटिंग ट्यूब पकड़कर दूसरे देश पहुंचे थे। इनके अलावा कुछ नागरिक नाव के सहारे समुद्र पार हुए थे। ये सभी लोग बॉर्डर पार करना चाहते थे, लेकिन स्पेन सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए स्यूटा शहर में सेना के जवानों को तैनात करना पड़ा। इतना ही नहीं लोगों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
37 हजार लोग लौटे मोरक्को
स्पेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 37 हजार लोग अपने-आप वापस मोरक्को लौट गए हैं। लेकिन अभी भी यहां पर हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए है, जो मजबूरन फुटपाथ और खुले में रह रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक जिनमें करीब 7 हजार नाबालिग और बच्चे शामिल हैं। इसके बाद दुनियाभर में प्रवासियों की मृत्यु और उनके मानवाधिकारों पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़े -शेंगेन समझौते को सस्पेंड नहीं करेगा पुर्तगाल, स्यूटा संकट के बीच दक्षिणी सीमाओं पर बढ़ाएगा निगरानी
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था फैसला
स्पेन के जिस स्यूटा शहर में घुसपैठ को लेकर बवाल मचा हुआ है, वह चारों ओर से मोरक्को से घिरा हुआ है। इसके बाद भी वहां पर स्पेन का शासन चलता है। यूरोपीय संघ का हिस्सा होने के कारण नागरिक इस शहर में बेहतर जिंदगी की तलाश में घुसपैठ करते रहते हैं। ये शहर मोरक्को से समुद्र की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्पेन के सुप्रीम कोर्टन ने स्यूटा में घुसपैठ को लेकर फैसला सुनाया था। इसमें बताया गया था कि जो भी बिना इजाजत के स्यूटा में घुसने की कोशिश करेगा, उसे बिना सुनवाई के वापस नहीं भेजा जाएगा। इस निर्णय को लेकर काफी अफवाहें फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की सीमा पर भीड़ लगने लगी और स्यूटा में घुसने लगे।
Created On :  
