US News: टाइम्स स्क्वायर पर चाकू लेकर दौड़ी महिला, 2 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत… पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

टाइम्स स्क्वायर पर चाकू लेकर दौड़ी महिला, 2 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत… पुलिस ने हमलावर को मारी गोली
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। वहीं, पुलिस की गोली से हमलावर की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां एक महिला ने हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसने एक पुरुष और एक महिला पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और महिला को शांत करने की कोशिश की। करीब चार मिनट तक उससे बात की गई, लेकिन वह चाकू छोड़ने को तैयार नहीं हुई। बाद में उसने पुलिसकर्मियों की तरफ बढ़कर हमला करने की कोशिश की। खतरा देखते हुए पुलिस ने गोली चला दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

खबर अपडेशन जारी

Created On :   1 Sept 2026 9:10 AM IST

Tags

Next Story