North Cyprus Boat Accident: नॉर्थ साइप्रस में बड़ा हादसा, 270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मेडिटेरियन सागर यूरोपीय देश साइप्रस के उत्तरी तट के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। 270 लोगों को ले जा रही नाव (फेरी वोट) तट से निकले ने के कुछ समय बाद पलट गई। न्यूजी एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत हुआ या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसोसिएट प्रेस के अनुसार कैटामरन स्टाइल वाली यह नाव जातीय रूप से बंटे साइप्रस के जातीय रूप से अलग हुए उत्तरी हिस्से के कायनिरिया बंदरगाह से तुर्की के तासुकु बंदरगाह जा रही थी। तट से करीब 4 किलोमीटर दूर जाने के बाद नाव में पानी भर गया। मौके पर एंबुलेंस भेजी गई है।
नॉर्थ साइप्रस के ट्रांसपोर्टेशन मंत्री एरहान अरिकली ने बताया कि जहाज पलट गया था। रेस्क्यू टीम पहले से ही वहां मौजूद थी। ब्लूमबर्ग की मानें तो अबतक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। सभी को कायरिनिया लाया गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मंत्री ने आगे बताया, हमें नहीं पता कि जहाज में पानी किस वजह से भरा है। हालांकि, कई कंपनियां कायरिनिया और तासुकु के बीच व्यस्थ मार्ग पर फेरी चलाती हैं। लेकिन अभी यह पता नहीं पाया है कि पलटने वाली फेरी किस कंपनी की थी।
यह भी पढ़े -फु क्वोक द्वीप में भारतीय टूरिस्टों से सवार नाव पलटी, 15 मौतों की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बता दें कि मेडिटेरियन सागर में नाव के हादसे का शिकार होना आम बात है। पिछले साल मार्च में साइप्रस के केप ग्रेको के पास एक नाव पलटी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।
Created On :   30 Aug 2026 6:32 PM IST










