वियतनाम में दर्दनाक हादसा: फु क्वोक द्वीप में भारतीय टूरिस्टों से सवार नाव पलटी, 15 मौतों की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फु क्वोक द्वीप में भारतीय टूरिस्टों से सवार नाव पलटी, 15 मौतों की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वियतनाम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फु क्वोक द्वीप के पास एक भारतीय टूरिस्टों से सवार एक नाव पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाव भारतीय टूरिस्टों को ले जा रही थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फु क्वोक द्वीप के पास एक भारतीय टूरिस्टों से सवार एक नाव पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाव भारतीय टूरिस्टों को ले जा रही थी। इस हादसे के बारे में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। फिलहाल, स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

इस हादसे के बारे में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कहा कि यह एक दुखद घटना है। कुछ घंटे पहले वियनताम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की सटीक जानकारी पाई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फु क्वोक के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर 1 बजे के करीब हुआ था। ओशन पियर आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट पर्यटकों को होन में रूट से एन एन थोई पोर्ट ले जा रही थी। यह फु क्वोक एयरपोर्ट से 25 किलोमीटर दूर है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं।

Created On :   11 July 2026 3:56 PM IST

Tags

Next Story