Weather Update: देश के 18 राज्यों में देखने को मिलेगा मूसलाधार बारिश का कहर, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दक्षिण-पश्चिम में मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है। अधिकतर राज्यों में बारिश अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश लगातार हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को लेकर ताजा अपडेट जारी की। IMD ने कहा कि कल, 10 जुलाई को देश के 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे देश के अधिकांश राज्यों पर भारी पड़ने वाले हैं। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाए चलेंगी। जहां पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है, वहीं झारखंड समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, जिन राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उन 18 राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में दिखेगा मानसून का प्रचंड रूप
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बांदा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, मोरादाबाद, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ में चक्रवाती हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
10 जुलाई को किस राज्य में कितना तापमान रहेगा
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33°C 27°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 35°C 29°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 31°C 28°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 31°C 26°C
जयपुर 36°C 28°C
शिमला 23°C 19°C
नैनीताल 23°C 21°C
Created On :   9 July 2026 11:12 PM IST












