Mamata Banerjee News: पूर्व सीएम ममता बनर्जी को मिली HC से बड़ी राहत, इस एक शर्त को मानकर टीएमसी के खाते से निकाल पाएंगी पैसे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पार्टी को अपने बैंक खाते इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इससे पार्टी अब रोज के जरूरी खर्च आराम से कर पाएगी। हालांकि यह अनुमति एक शर्त के साथ ही मिली है। कोर्ट ने कहा है कि बैंक खातों से होने वाले हर काम पर कोर्ट की तरफ से नियुक्त एक विशेष अधिकारी नजर रखेगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट का कहना है कि खाते फ्रीज करने के लिए अभी तक मजबूत सबूत सामने नहीं आए हैं।
कोर्ट ने शर्त के साथ दी राहत
कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC को अपने बैंक खाते ऑपरेट करने की अनुमति दे दी है। अब पार्टी रोजमर्रा के खर्च के लिए इन खातों का इस्तेमाल आराम से कर सकती है। लेकिन खाते पूरी तरह पार्टी के नियंत्रण में नहीं रहेंगे। कोर्ट ने एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया है, जिसकी निगरानी में सभी ट्रांजेक्शन होंगे। अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक चुनाव आयोग इस मामले में फैसला नहीं देता, तब तक पार्टी का बागी गुट उस अधिकारी से किसी तरह का कॉन्टेक्ट नहीं करेगा।
यह भी पढ़े -खराब पोषण और कमजोर टीकाकरण व्यवस्था से बच्चों पर आफत, बांग्लादेश में खसरे के संदिग्ध मामले 1 लाख पार
पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के समय अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि खाते फ्रीज करने के लिए जोव भी वजह बताई गई, वह अभी पर्याप्त नहीं लगती। अदालत के अनुसार पुलिस ऐसे ठोस सबूत भी नहीं दिखा सकी, जिनसे यह साबित हो सके कि इतनी बड़ी कार्रवाई जरूरी थी। इसी वजह से कोर्ट ने फिलहाल पार्टी को सीमित राहत देने का फैसला किया है। मामले की आगे भी सुनवाई होगी।
यह भी पढ़े -बैक-ऑफिस से इनोवेशन हब तक पहुंच चुके हैं जीसीसी, विकसित भारत के लक्ष्य में निभाएंगे अहम भूमिका श्रम मंत्रालय के अधिकारी
कैसे शुरू हुआ मामला?
यह मामला TMC से जुड़े कथित फंड केस से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) करीब 440 crore रुपये से जुड़े बैंक खातों की जांच कर रहा है। जांच के दौरान कई जगह छापेमारी भी की गई। इसमें एक निजी एविएशन कंपनी का दफ्तर भी शामिल था। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के अंदर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद 19 सांसद अलग गुट में चले गए। इस पूरे मामले की जानकारी चुनाव आयोग तक पहुंची। आयोग ने दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर उनका जवाब मांगा है।
Created On :   9 July 2026 3:00 PM IST












