Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा, रोहिणी इलाके में अचानक ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई मजदूर

राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा, रोहिणी इलाके में अचानक ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई मजदूर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार (8 जुलाई) को बड़ा हादसा हुआ। सेक्टर-16 स्थित एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में वहां काम कर रहे मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार (8 जुलाई) को बड़ा हादसा हुआ। सेक्टर-16 स्थित एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में वहां काम कर रहे मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसा शाम करीब 4 बजे को बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले तेज धमाके जैसी आवाज आई और फिर पूरी इमारत धूल के गुबार के साथ जमींदोज हो गई। घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे इतना ज्यादा है कि उसे हटाने के लिए जेसीबी समेत अन्य भारी मशीनों को लगाया गया है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य टीमों को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर तैनात किया गया है, ताकि घायलों को फौरन इलाज मिल सके। ट्रैफिक पुलिस स्थानीय पुलिस और सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी रास्ते को क्लियर करने व अन्य व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मलबे की पूरी तरह तलाशी लेने के बाद ही ये बताया जा सकेगा कि इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं। इसके साथ ही इमारते गिरने की वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जाएगी।

Created On :   8 July 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story