Maharashtra News: पुणे में भरभराकर गिरी इमारत, 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत ढह गई है। बिल्डिंग के मलबे में कम से कम 15 से 16 लोगों के दबे होने की आशंका लगाई जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद है जो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि, यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ है जब भारी बारिश ने राज्य में 13 से 15 लोगों की जान ले ली है।
Maharashtra | A building collapsed in Moshi area of Pimpri Chinchwad. People feared trapped under the debris. More detail awaited.(Pics: Pimpri Chinchwad Fire Department) pic.twitter.com/zhzGpt64nD— ANI (@ANI) July 8, 2026
यह भी पढ़े -बांकीपुर से BJP ने खत्म किया सस्पेंस, नितिन नवीन की सीट से अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, RJD की रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बचाव दल मौके पर मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त दुर्घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं। बचाव दल लोगों को बचाने के लिए काम में जुटा हुआ है। इसी के साथ ही मौके पर एंबुलेंस भी है ताकि लोगों को मलबे से निकालने के बाद फौरन अस्पताल ले जाया जा सके।
अधिकारी ने क्या बताया?
पुलिस और नगर निगम के बड़े अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाली जगह को चारों तरफ से घेर लिया गया है ताकि बचाव कार्य में कोई परेशानी न हो। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कचरे का बड़ा हिस्सा इमारत पर गिर गया, जिससे इमारत ढह गई। बचाव दल मलबा हटाकर लोगों की तलाश में जुटा है।
बारिश से पुणे में जनजीवन प्रभावित
पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश का असर लोगों की जिंदगी पर दिख रहा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में भी पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है।
Created On :   8 July 2026 4:11 PM IST












