Badrinath Temple offering theft case: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, कमेटी ने अध्यक्ष के PA को किया सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार, 2 जुलाई 2006 को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि नौटियाल ने थाली भेंट गणना वाली जगह पर कुछ चीजें मोबाइल के साथ अपने पास रखी थीं। इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपी से फूछा गया है कि उन्होंने अपने पास क्या रखा।
यह भी पढ़े -राम मंदिर-बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गड़बड़ी मामले पर गरमाई सियासत, मायावती ने सरकार-SIT से की निष्पक्ष जांच की मांग
समिति के मुताबिक अगर प्रमोद नौटियाल आरोपों पर अपनी सफाई नहीं देते तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार भी एक्शन में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। गढ़वाल मंडल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम संदीप तिवारी और कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान भी शामिल हैं। समिति 15 दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी।
यह भी पढ़े -बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति ने की बद्रीनाथ मंदिर में 'अनियमितताओं' की एसआईटी जांच कराने की मांग
बता दें कि 3 जुलाई को एक हिंदू संगठन ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी होने का आरोप लगाया था। इसके बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक चार सदस्यों वाली जांच समिति बनाई थी।
Created On :   7 July 2026 11:01 PM IST











