राजस्थान समाचार: अजमेर हाईवे पर एक ट्रेलर ने एक परिवार को कुचला, तीन बच्चों की मौत दो अन्य घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजस्थान के जयपुर में 200 फीट बाईपास रोड के पास अजमेर हाईवे पर एक ट्रेलर ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। सोडाला सर्कल के सहायक पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, "सुबह के समय एक परिवार यहां सड़क किनारे बैठा हुआ था कि तभी यहां एक ट्रेलर टकरा गया, जिसकी चपेट में वे आ गए, तीन बच्चों के शव मिले हैं, दो अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़े -अजमेर दरगाह में चढ़ावा चोरी को लेकर खादिम बोले-अयोध्या मामले से ध्यान भटकाने के लिए फैलाई जा रही अफवाह
राजस्थान: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने बताया यह सुबह करीब 9 बजे की घटना है। एक ट्रेलर जो दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। एक परिवार जिसमें दंपत्ति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, वह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। तीनों बच्चों की मौत हो गई है और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   7 July 2026 11:15 AM IST













