Delhi Building Collapse: दिल्ली के महरौली इलाके में बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के महरौली इलाके में बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। वहां के साकेत नगर इलाके में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां के सैदुलाजाब में एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य जारी है।

फायर ब्रिगेड की ओर से कहा गया कि उन्हें इस हादसे के बारे में शाम करीब पौने 8 बजे सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत हमारी टीम कार्रवाई में जुट गई।

4 लोगों को सुरक्षित निकाला

रेस्क्यू टीम ने अभी तक 4 लोगों को बिल्डिंग के सुरक्षित निकाल लिया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल रवाना किया गया। मलबा ज्यादा होने की वजह से मौके पर एक्स्ट्रा फोर्स (री-इंफोर्समेंट) को तैनात किया गया है। अधिकारियों की निगरानी में बड़ी संख्या में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बहुमंजिला इमारत कुछ ही समय में जमींदोज हो गई। देखते ही देखते वहां क्रंकीट और लोहे के सरियों का बड़ा ढेर लग गया। इलाके की संकरी गलियों और घनी आबादी होने के कारण राहत व बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। मलबे के कोने-कोने को खंगाला जा रहा है।

Created On :   30 May 2026 8:52 PM IST

Tags

Next Story