Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से क्यों जोड़े हाथ? कहा- 3 दिन से मंजूरी मिलने का कर रहे इंतजार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से क्यों जोड़े हाथ? कहा- 3 दिन से मंजूरी मिलने का कर रहे इंतजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। गुरुवार (9 जुलाई) को प्रदर्शन करते हुए पूरे 20 दिन हो गए हैं। पार्टी को पहले गर्मी और अब बारिश का सामना करना पड़ रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोग प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। इसी बीच CJP पार्टी चीफ अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह दिल्ली पुलिस के सामने वह हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर क्या लिखा?

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, "मैं पुलिस अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हमें टेंट लगाने दें ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके।"

वीडियो में ये कहते सुना जा रहा है कि 'सर, सर, सर तिरपाल लगाने दीजिए। सर बारिश है रोक रखा है।' जब अभिजीत दीपके पैर पकड़ने की कोशिश करते हैं तो पुलिस उन्हें रोकती भी है लेकिन वो नहीं मानते।

पुलिस से 3 दिन से कर रहे हैं टेंट लगाने की मांग- अभिजीत दीपके

अपने एक अगले पोस्ट में उन्होंने कहा, "पिछले तीन दिनों से हमारी टीम टेंट लगाने के लिए पुलिस से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। रात भर बारिश होती रही और भूख हड़ताल पर बैठे लोग सो नहीं सके। उनका सारा सामान पूरी तरह भीग गया। हम सुबह 11 बजे से ही पुलिस से तिरपाल अंदर ले जाने की इजाजत मिलने का इंतजार कर रहे है।"

प्रदर्शन स्थल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने ये भी लिखा, "कल रात हुई बारिश के बाद ऐसी स्थिति है। छात्रों के प्रति अधिकारी इतने क्रूर और अमानवीय कैसे हो सकते हैं?"

Created On :   9 July 2026 6:36 PM IST

Tags

Next Story