Rohini Building Collapse Update: बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज, एक 42 वर्षीय मजदूर ने तोड़ा दम, मलबे में 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार (8 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-16 स्थित एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही DCP रोहिणी समेत पुलिस, दमकल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे 42 वर्षीय राम किशोर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें, यह हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ था।
यह भी पढ़े -सिंधु जल संधि से नहीं, खराब प्रबंधन और भूजल दोहन की वजह से जल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रिपोर्ट
जेसीबी और क्रेन का किया इस्तेमाल
मलबे में दबे कुछ मजदूरों को निकाल लिया गया है। वहीं, खबर यह भी है कि बिल्ड़िंग मालिक समेंत चार से पांच लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। दिल्ली पुलिस, दमकल, NDRF, MCD, टाटा पावर और एंबुलेंस टीमें मिलकर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं। मलबा हटाने के लिए निजी JCB मशीनें और दो हाइड्रा क्रेन भी लगाई गईं। रेस्क्यू टीम ने मलबे में फंसे एक शख्स से संपर्क किया और उसे पानी पहुंचाया।
प्रशासन का कहना है कि मलबे की पूरी तरह तलाशी लेने के बाद ही ये बताया जा सकेगा कि इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं। इसके साथ ही इमारते गिरने की वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जाएगी।
Created On :   8 July 2026 11:18 PM IST












