Gurugram Encounter: गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, दीपक नांदल गिरोह के 4 कुख्यात शूटरों का किया एनकाउंटर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीमों ने मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटरों को ढेर कर दिया, जबकि एक घायल हुआ। सुशांत लोक फेस-दो इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान भी गोली लगने से इंजर्ड हो गए। घायल शूटर और पुलिसकर्मियों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े -जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गाड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधी घूम रहे हैं। जब क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो वह एक लोकल बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे थे।
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने फायरिंग कर रहे बदमाशों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन अपराधियों ने ऐसा न करके पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी अपराधियों को दबोचने के लिए उन पर जोरदार पलटवार किया।
पुलिस की फायरिंग में 5 अपराधियों को गोली लगीं। सभी को तुरंत पास की एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज जारी है। वहीं, एनकाउंटर की सूचना मिलने पर डीसीपी क्राइम और डीसीपी ईस्ट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
Created On :   10 July 2026 2:17 AM IST












