Ram Mandir Donation Row: सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी राम मंदिर चंदा चोरी मामले की सुनवाई, याचिका में SIT समेत फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी राम मंदिर चंदा चोरी मामले की सुनवाई, याचिका में SIT समेत फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग
सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को अयोध्या में कथित चंदा चोरी मामले को लेकर सुनवाई होनी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को अयोध्या में कथित चंदा चोरी मामले को लेकर सुनवाई होनी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। इस मामले को लेकर कुल 3 याचिकाएं कोर्ट के सामने सुनवाई के लिए लगेंगी।

SC में राम मंदिर मामले से जुड़ी तीन याचिकाएं

इन याचिकाओं की जांच सौंपने के लिए और विशेष SIT के गठन के मांग की है। इसके साथ ही मंदिर में दान के मैनेजमेंट से जुड़े अलग-अलग मुद्दों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन की अपील की गई है। इसके अलावा याचिका में किसी स्वतंत्र एजेंसी से ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट कराने और मंदिर में आने वाले दान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है।

3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

बता दें, सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चंदा चोरी मामले की सुनवाई 3 जजों की बेंच करेगी। इनमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना मौजूद रहेंगे। जो 3 याचिकाएं कोर्ट में सुनवाई के लिए लगने जा रही हैं, उन्हें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, वकील अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दाखिल किया है। याचिकाकर्ताओं ने इसे करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की है। एक याचिका में भक्तों के सभी चढ़ावे को पवित्र ट्रस्ट की संपत्ति घोषित करने की मांग की गई है। याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वज ट्रस्ट का पारदर्शी और भरोसेमंद प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश दे। अब इस मामले में सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां अदालत इन मांगों और आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है

Created On :   10 July 2026 1:34 PM IST

Tags

Next Story