Karur Stampede: करूर भगदड़ मामले के करीब एक साल बाद CM विजय का छलका दर्द, मामले में पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने शुक्रवार को साल 2025 में हुए करूर भगदड़ मामले पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे राज्य को गहरे दुख में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया और यह दुख कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। विजय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने उन पर भरोसा किया, लेकिन मुझ पर ही आरोप लगा दिया गया।
करूर भगदड़ मामले पर भावुक हुए सीएम विजय
करूर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने कहा, "हमने अपनी बहनों के बच्चों को इस करूर भगदड़ में खो दिया है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।"उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इतना ही नहीं, बल्कि सीएम विजय ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'पेरंबलूर पुलिस ने हमें पहले ही आगाह कर दिया था कि भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी। वे खुद हमें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए और मैंने उन पर भरोसा किया। अगर समय रहते स्थिति से अवगत कराया गया होता तो हालात अलग हो सकते थे।'
यह भी पढ़े -'भूपेश बघेल की चाय पड़ी ठंडी, नेताओं ने किया आने से मना', पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भाजपा का तंज
विपक्ष की राजनीति को बताया निंदनीय
सीएम विजय ने विपक्ष के करूर भगदड़ मामले पर राजनीति करने पर निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति करना उचित नहीं है। विजय ने इसे ड्रामा बताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय पीड़ितों को न्याय दिलाने और भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर निशाना साधते हुए उनपर ‘पार्टी फंड’ के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
Created On :   10 July 2026 3:27 PM IST












