'भूपेश बघेल की चाय पड़ी ठंडी, नेताओं ने किया आने से मना', पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भाजपा का तंज

भूपेश बघेल की चाय पड़ी ठंडी, नेताओं ने किया आने से मना, पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भाजपा का तंज
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी चाय ठंडी हो गई है और नेताओं ने (मुलाकात के लिए) आने से मना कर दिया है।

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी चाय ठंडी हो गई है और नेताओं ने (मुलाकात के लिए) आने से मना कर दिया है।

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह का यह बयान ऐसे समय आया, जब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के बुलावे पर कुछ नेता बैठक में शामिल नहीं हुए। आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बघेल साहब की चाय ठंडी हो गई, लेकिन नेताओं ने आने से मना कर दिया।"

उन्होंने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह और गुरप्रीत सिंह बाजवा जैसे नेता कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि किसको चेहरा बनाना है। उसकी वजह से गुटबाजी बढ़ रही है। उसका नतीजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।"

इसी बीच, आरपी सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई की ब्राउन शुगर मामले में गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बड़े नेताओं को जवाब देना है कि उनके लोग ड्रग्स के धंधे में लगे हुए हैं। नाना पटवारी, जीतू पटवारी के भाई हैं और ये ड्रग्स का धंधा कर रहे हैं। अब ये ड्रग्स के धंधे के पैसे कहां-कहां जाते हैं, इसका भी उत्तर उनको देना चाहिए।"

भाजपा प्रवक्ता ने एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात को लेकर जारी बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "संजय राउत और नाना पटोले जैसे नेताओं ने राजनीति के मूल सिद्धांत की सीमाओं को लांघ दिया है। एकनाथ शिंदे और शरद पवार के बीच एक सामान्य मुलाकात हुई, लेकिन उसको लेकर वे लोग राजनीति कर रहे हैं। अफसोस है कि जिस पार्टी के साथ चुनाव लड़ते हैं, आप उसी पर सवाल खड़ा करते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 1:53 PM IST

Tags

Next Story