Corona World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 52 लाख के करीब, 3 लाख 34 हजार से ज्यादा की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस पिछले करीब चार महीनों से पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के करीब पहुंच गया है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार दुनियाभर में अब तक 51 लाख 98 हजार 307 लोग वायरस की चेपट में आ चुके हैं। कुल 3 लाख 34 हजार 689 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लाख 83 हजार 318 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 6088 नए मरीज, 148 मौत, कुल मामले 1 लाख 18 हजार के पार
US में 24 घंटे में 1255 लोगों की मौत
 अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1255 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 96 हजार 354 हो गई है। देश में अब तक 16 लाख 20 हजार 902 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से 3 लाख 82 हजार 169 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
इटली में तीन महीनों बाद मामलों में कमी
 इटली में महामारी का ग्राफ तीन महीनों के बाद अब नीचे गिर रहा है। संक्रमण का प्रसार 21 फरवरी को देश के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में फैलना शुरू हुआ था। देश भर में उपचार के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1 लाख 34 हजार 560 हो गई है। इटली में महामारी के चलते पिछले 24 घंटों में 156 मौतें हुईं, जिसके बाद से अब तक सामने आए कुल 2 लाख 28 हजार 06 मामलों में से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हजार 486 हो गई है।
कोरोनावायरस: 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
| देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए | 
| अमेरिका | 16,20,902 | 96,354 | 382,169 | 
| रूस | 3,17,554 | 3,099 | 92,681 | 
| ब्राजील | 3,10,921 | 20,082 | 125,960 | 
| स्पेन | 2,80,117 | 27,940 | 196,958 | 
| ब्रिटेन | 2,50,908 | 36,040 | उपलब्ध नहीं | 
| इटली | 2,28,006 | 32,486 | 1,34,560 | 
| फ्रांस | 1,81,826 | 28,215 | 63,858 | 
| जर्मनी | 1,79,021 | 8,309 | 158,000 | 
| तुर्की | 1,53,548 | 4,249 | 114,990 | 
| ईरान | 1,29,341 | 7,249 | 100,564 | 
Created On :   22 May 2020 11:59 AM IST












