- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- president Donald Trump and Kim Jong un are same in eccentricities
दैनिक भास्कर हिंदी: जानी दुश्मन बने जिगरी यार, सनकीपन में भी दोनों एक समान !

हाईलाइट
- मंगलवार को दुनिया के दो सबसे बड़े दुश्मन अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के शासकों ने सिंगापुर में मुलाकात की।
- दोनों खुद को मानते हैं सर्वश्रेष्ठ
- दोनों के लिए ग्लोबल वार्मिंग है 'फेक न्यूज'
- दोनों को मीडिया पर भरोसा नहीं
- दोनों नहीं करते LGBT का समर्थन
डिजिटल डेस्क। मंगलवार को दुनिया दो सबसे बड़े दुश्मन अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के शासकों ने सिंगापुर में मुलाकात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तनाशाह शासक किम जोंग उन की मुलाकात की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि एक वक्त था जब ट्रंप और किम जोंग एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलते नजर आते हैं। ये दोनों देश एक दूसरे को इस कदर नापसंद करते थे कि लगता था मानों कभी-कभी भी जंग का ऐलान कर देंगे, लेकिन आज ये दोनों एक साथ है बैठक कर रहे हैं तो पूरी दुनिया ही हैरान है।
दरसअल इन दोनों शासकों की मुलाकात शायद इसलिए भी संभव हो सकी है क्योंकि दोनों ही एक जैसा सोचते हैं। दोनों सिंगापुर में इस तरह मिले हैं जैसे मेले में बिछड़े दो भाई कई सालों बाद मिले हों। ये दोनों भले भी सगे या दूर के भाई ना हों लेकिन सनकीपन में जरूर भाई मालूम होते हैं। आज हम आपको इन दोनों की कुछ ऐसी सनकी बातों, आदतों और फैसलों से वाकिफ कराएंगे, जिन्हें जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि ये दोनों एक दूसरे से राजनीति से कम और सनकीपन से ज्यादा जुड़े हुए हैं।
दोनों खुद को मानते हैं सर्वश्रेष्ठ
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने जो काम किए हैं, वो अमेरिका के इतिहास में किसी भी प्रेसिडेंट ने नहीं किए। ट्रंप अपने अधिकारियों की बात नहीं सुनते और इसी रवैये के कारण कई अधिकारी व्हाइट हाउस छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, किम जोंग उन भी अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। ये तानाशाह तो जब अपने अधिकारियों से नाराज हो जाता है तो उनकी हत्या भी कर देता है।
दोनों के लिए ग्लोबल वार्मिंग है 'फेक न्यूज'
दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है और ट्रंप ने तो आते ही पेरिस समझौते से अपने आप को अलग कर दिया था। ट्रंप कई बार युद्ध की धमकी भी दे चुके हैं। वैसे ही, किम जोंग उन भी आए दिन परमाणु परीक्षण कर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या की धज्जियां उड़ाता रहा है।
दोनों को मीडिया पर भरोसा नहीं
डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी मीडिया पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। ट्रंप का अपने देश के मीडिया से इतना विश्वास उठ गया है कि उन्होंने अपना एक ऑनलाइन न्यूज चैनल तक लॉन्च कर दिया। वहीं, किम जोंग उन ने अपने देश में मीडिया को बिल्कुल आजादी नहीं दी है, वहां अगर कोई अलग से मीडिया हाउस से खोलना चाहे तो इसके लिए कड़ी सजा का सामना करना होता है।
दोनों नहीं करते LGBT का समर्थन
जब भी कभी समलैंगिक या ट्रांसजेंडर की बात आती है तो ये दोनों नेता सोचते हैं कि इन लोगों को तो खत्म किया जाना चाहिए। दोनों के अनुसार, LGBT समाज का हिस्सा नहीं है।
अब आपको बताएंगे किम जोंग उन की वो हरकते जो उसे तनाशाह शासक बनाती है। किम जोंग उन उत्तर कोरिया का एक ऐसा तानाशाह जिसकी सनक के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो ऐसा तानाशाह है जो किसी पर रहम नहीं करता किसी को मौत की सजा देना उसके लिए मजाक है। उसके सामने जुबान खोलना मना है।
किम जोंग उन की कुछ बातें इस कदर अजीब है कि पूरी दुनिया में उसकी आलोचना होती है। आइए जानते है किम जोंग के सनकीपन को।
पोर्न मैगजीन पढ़ता था जोंग
किम जोंग ने स्विट्जरलैंड में पढ़ाई की। जोंग पढ़ाई में अच्छे नहीं थे उन्हें बॉस्केटबॉल पंसद था। कहा जाता है कि किम जोंग स्विटजरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न में पढ़ा। वो भी दूसरे नाम से, बर्न स्कूल में किम का नाम पाक उन था। जोंग स्कूल में पोर्न मैगजीन पढ़ता था, किम को पोर्न मैगजीन छुपाते हुए स्कूल में पकड़ा गया था।
प्लास्टिक सर्जरी से बदली शक्ल
किम जोंग ने 27 साल की उम्र में साल 2000 में प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपनी शक्ल भी बदलवाई थी, क्योंकि वो अपने दादा किम अल संग की तरह दिखना चाहता था। किम अल संग जैसी लोकप्रियता पाने के लिए उसने सर्जरी करवाई। किम के पास नाइकी ब्रांड के जूतों का पूरा कलेक्शन है।
अंकल को मौत की सजा
किम जोंग ने साल 2013 में अपने ही अंकल को बेरहमी से मरवा दिया था। किम जोंग ने अपने अंकल को भूखे शिकारी कुत्तों के सामने डलवा दिया था। 120 शिकारी कुत्तों ने किम के अंकल जेंग सेंग को नोच-नोचकर मार डाला था। किम जोंग को लगने लगा था कि अंकल का कद उससे बड़ा हो रहा है इसलिए उन्हें कुत्तों को खिला दिया।
बुआ को दिया जहर
किम ने अपनी बुआ को भी जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर कोरिया में बुआ की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया। किम जोंग ने लाख कोशिश की कि बुआ की मौत की वजह दुनिया के सामने न आए लेकिन मई 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने सनसनीखेज खुलासा किया कि किम ने ही अपनी बुआ की हत्या करवाई है।
झपकी लेने पर दी मौत की सजा
किम जोंग ने उत्तर कोरिया के रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग को ही मरवा दिया। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने किम जोंग के सामने झपकी लेने की हिमाकत कर दी थी। एक मीटिंग के दौरान रक्षा प्रमुख को झपकी आ गई थी। उस मीटिंग को खुद तानाशाह किम जोंग ले रहा था। किम जोंग ने मीटिंग से रक्षा प्रमुख को गिरफ्तार करवा दिया और उसे एंटी एयर क्राफ्ट गन से उड़वा दिया।
जो नहीं रोया उसकी मौत
चार साल पहले जब किम जोंग के पिता किम जोंग इल की मौत हुई थी। तब भी कई लोगों को मौत की सजा दी गई थी। दरअसल किम जोंग ने फरमान सुनाया था कि जब उसके पिता का जनाजा निकलेगा तो सभी को रोना पड़ेगा। उस रोज प्योंगयांग की सड़कों पर हजारों लोग रहे थे, लेकिन जो नहीं रोया उसकी मौत आ गई।
लाउडस्पीकर से बौखलाया तानाशाह
अगस्त 2015 में दक्षिण कोरिया ने बॉर्डर पर लाउडस्पीकर लगाकर अपना प्रोपेगेंडा बजाना शुरु कर दिया था। इस बात से उत्तर कोरिया का तानाशाह किम बौखला गया। किम ने आर्मी और तोपों को सीमा की तरफ रवाना करते हुए अल्टीमेटम दे दिया कि अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं किए गए तो वो युद्ध छेड़ देगा।
ट्रंंप भी किम जोंग की तरह है सनकी
किम जोंग की तरह डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी सनकी हरकतों में पीछे नहीं हैं। उनकी आदतों पर हैरानी इस बात की होती है कि अमेरिका जैसा देश जो पूरी दुनिया में अपने खुले विचारों के लिए जाना जाता है, उस देश का राष्ट्रपति ऐसा कैसे हो सकता है जिसका नाम सम्मान देने के लिए नहीं बल्कि मजाक बनाने के लिए लिया जाता हो। आइए जानते है ट्रंप के बारे में कुछ रोचक बातें।
- ट्रंप हर मामले में एक ही नीति अपनाते हैं, 'पहले अमेरिका' जिससे दूसरे देशों को काफी नुकसान होता है।
- ट्रंप के मुताबिक भारतीय और चीनी अमेरिकी लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं।
- ट्रंप लोगों से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते, उनका मानना है कि बार-बार हाथ मिलाने से हाथों को साफ करना पड़ता है।
- ट्रंप शराब नहीं पीते, लेकिन एक वोडका ब्रांड के मालिक है।
- ट्रंप ने खुद के नाम का एक गेम लॉन्च किया 'ट्रंप'
- ट्रंप को काले लोगों से अपने पैसे गिनवाना पसंद नहीं है।
- ट्रंप ने 375 हजार डॉलर खर्च कर के खुद का ही एक एपिसोड बनवाया ताकि खुद को दिखा सकें
- ट्रंप ने एक बिल मेहर नाम के व्यक्ति पर केवल इसलिए मुकदमा किया था क्योंकि मेहर ने ट्रंप को मंकी कह दिया था।
- ट्रंप को स्कोटलैंड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप को सफल बिजनेसमैन होने पर डिग्री दी थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।
- ट्रंप की ये ख्वाहिश है कि वो अगले जन्म में काले (नीग्रो) बनकर पैदा हो।
- ट्रंप ने कई WWE रेसलिंग मैच को होस्ट भी किया है।
- ट्रंप कई बार भद्दे कमेंट कर चुके हैं।
- ट्रंप को ये कतई पसंद नहीं है कि जब वो बोल रहे हों तो कोई बीच में बोले।
- ट्रंप पिज्जा भी कांटा-छुरी से खाते हैं।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।