अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते: ओमान की राजधानी मस्कट में बात न बनने के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, लगाए कई प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, मस्कट। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है, ट्रंप ने ये चेतावनी ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर पहले दौर की बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म होने पर दी। बातचीत के बाद नाराज ट्रंप ने ईरान पर कई नए प्रतिबंध लगाए है। अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल एक्सपोर्ट से जुड़े नेटवर्क पर नई कार्रवाई की है। कई कंपनियों, जहाजों और लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
यह भी पढ़े -'किसी भी बातचीत में धमकियों और दबाव से बचना...' ओमान में ईरान ने अमेरिका की मांगों को नकारा, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा अगर परमाणु कार्यक्रम पर ईरान समझौता नहीं करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको बता दें ट्रंप प्रशासन का मुख्य मकसद ईरान को जीरो न्यूक्लियर कैपेबिलिटी यानी शून्य परमाणु क्षमता पर लाना है। जबकि ईरान सिर्फ अपने nuclear program पर बात करना चाहता है, जबकि यूएस उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों और क्षेत्रीय गतिविधियों को भी समझौते में लाना चाहता है।
यह भी पढ़े -क्या अमेरिका-ईरान में छिड़ने वाली है जंग? तनाव के बीच ईरान स्थित अमेरिकी दूतावास ने जारी की एक अहम एडवाइजरी, नागरिकों को दिए देश वापसी के निर्देश
मिली जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते फिर से दोनों देशों के बीच वार्ता की जाएगी। वार्ता को ट्रंप ने भी अच्छा बताया। समझौते के लिए ट्रंप बार बार सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे है। हालांकि दोनों ही देशों ने मस्कट में हुई वार्ता को सकारात्मक कदम बताया।
Created On :   7 Feb 2026 10:03 AM IST












