Trump Vs Obama: ट्रंप का विवादित पोस्ट, बंदर वाला वीडियो शेयर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओमाबा और उनकी पत्नी का उड़ाया मजाक, लगाया गंभीर आरोप

ट्रंप का विवादित पोस्ट, बंदर वाला वीडियो शेयर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओमाबा और उनकी पत्नी का उड़ाया मजाक, लगाया गंभीर आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विवादों में घिर जाते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने गुरुवार को किया है, जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विवादों में घिर जाते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने गुरुवार को किया है, जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को बंदर के रूप में दिखाया है।

इस वीडियो में ट्रंप ने दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बैलेट काउंट करने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने उनके साथ अन्याय किया था। वीडियो के अंत में कुछ समय के लिए ओबामा दंपती के चेहरे बंदरों के शरीर पर दिखाए जाते हैं।




पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने किया पलटवार

ट्रंप के इस पोस्ट पर बराक ओबामा के करीबी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने पलटवार किया है। उन्होंने इसे ट्रंप के राष्ट्रपति काल का काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की जनता बराक ओबामा और उनकी पत्नी को सम्मानित शख्सियतों के रूप में याद करेगी, जबति ट्रंप को एक काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

वहीं कैलिफोर्निया के मेयर गैविन न्यूमस ने ट्रंप की इस पोस्ट की आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर इस पोस्ट को घिनौना बताते हुए लिखा कि राष्ट्रपति का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है और प्रत्येक रिपब्लिकन को इसकी घोर निंदा करनी चाहिए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का वीडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक एआई से बना हुआ वीडियो पोस्ट किया था जिसमें बराक ओबामा को ओवल ऑफिस में गिरफ्तार होते और जेल में दिखाया गया था।

ओबामा के विरोधी रहे हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप बराक ओवामा के पुराने विरोधी रहे हैं। उनके बीच 2011 से ही तकरार जारी है। उस वक्त ट्रंप ने ओबामा पर यह कहकर निशाना साधा था कि वो अमेरिका में पैदा हुए भी थे या नहीं और क्या वे अमेरिकी नागरिक बनने योग्य हैं? ट्रंप के इस बयान के बाद ओबामा ने अपने जन्म प्रमाण पत्र के सार्वजनकि किए थे। साथ ही कहा था कि कुछ लोग फालतू का तमाशा बनाकर देश के प्रमुख मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।

ट्रंप यही नहीं रुके उन्होंने अगले साल यानि 2012 में एक वीडियो जारी कर कहा था कि यदि ओबामा अपना पासपोर्ट या फिर कॉलेज के डॉक्यूमेंट्स जारी कर दें, तो वे उनकी पसंद की किसी संस्था को 50 लाख डॉलर डोनेट करेंगे। हालांकि कुछ समय ट्रंप ने यह मान लिया था कि ओबामा अमेरिका में ही पैदा हुए थे।

Created On :  

Tags

Next Story