मिडिल ईस्ट संघर्ष: ईरान पर अब नहीं बरसेंगी अमेरिकी मिसाइलें? ट्रंप के विदेश मंत्री ने पेरिस में दिया बड़ा संकेत

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी 8 महीने से युद्ध के बीच अमेरिका का रुख ईरान के खिलाफ अचानक बदल गया है। पेरिस में आयोजित G-7 देशों की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से उसकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि इस आर्थिक दबाव का प्रभाव इतना गहरा हुआ कि फिलहाल तेहरान के खिलाफ किसी भी बड़े सैन्य अभियान को फिर से शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़े -ईरान पर फिर हमले के लिए ट्रंप पर दबाव बना रहे नेतन्याहू! रोजाना कर रहे फोन, अरब देशों में खलबली
ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी यह माना है कि ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक साधनों के कारण अमेरिका के उद्देश्य पूरे हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान इसके बाद भी 'रेड लाइन' पार करता है, तो अमेरिकी सेना कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट में मार्को रुबियो के हवाले से लिखा गया, "ईरान के खिलाफ चलाया गया आर्थिक अभियान इतना असरदार रहा है कि फिलहाल किसी बड़े सैन्य अभियान या युद्ध की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यही बात हमने अपने सहयोगी देशों से भी कही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि दोबारा सैन्य कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेरिका का मकसद आर्थिक दबाव के जरिए ही पूरा हो रहा है।"
यह भी पढ़े -ईरान के खिलाफ अमेरिका का नया प्लान, 20 सदस्यीय टास्क फोर्स करेगी जमीनी रास्तों की निगरानी
मिडिल ईस्ट युद्ध पर गहरा मंथन
G-7 देशों की बैठक में मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और आर्थिक संकट पर गहन मंथन हुआ है। इसमें कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी भी मौजूद थे। इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए कतर और पाकिस्तान कूटनीतिक मध्यस्थता की अगुवाई कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ जारी गतिरोध को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक बातचीत हो रही है।
Created On :  

